Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को जवानों ने मारा गिराया है। जवानों ने इनके शव को भी बरामद कर लिया है। बता दें कि यह मामला इंदागांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल जिले के गरियाबंद ई 30, यंग प्लाटून सीआरपीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जवानों की टीम आज शुक्रवार को इंदागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंडासर और नागेश के बीच पहुंची तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी नक्सलियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

बताया जा रहा है इलाके में अब भी मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने 3 नक्सलियों के शव को भी बरामद किया है। इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि सर्चिंग के दौरान हथियार भी बरामद हुआ है। फिलहाल जवानों की टीम घटनास्थल पर ही है। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

See also  CG News : राज्यपाल रमेन डेका ले रहे हैं शासकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।