नक्सलियों ने की एक और ग्रामीण की हत्या, पर्चा फेंक ग्रामीणों को दी नामजद धमकी, कहा- सुधर जाओ

टीआरपी डेस्क। सोमवार की देर रात जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर ग्रामीणों को सुधरने की नसीहत दी है। वारदात की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है। इस हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने ली है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को अल सुबह एर्राबोर थाना इलाके में पुलिस को एक लावारिश लाश जंगल में रोड पर मिलने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जंगल में सड़क पर एक युवक की लाश पड़ी थी। साथ ही लाश के आस-पास ढेर सारा खून फैला पड़ा था। साथ ही कई नक्सली पर्चे भी पुलिस वालों ने जब्त किए।

नक्सलियों की हिट लिस्ट में कई ग्रामीणों के नाम

नक्सलियों ने जो पर्चे फेंके हैं उनमें उस युवक पर अवैध रूप से जमीन कब्जा करने और जंगल के पेड़ों को काटने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा नक्सली पर्चे की जो खास बात है वो यह है कि इस पर्चे के माध्यम से नक्सलियों ने ग्रामीणों को सुधर जाने की नसीहत दी है।

तो वहीं नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों के नाम भी बताए हैं। नक्सलियों ने खुलेआम धमकी दी है कि जिन ग्रामीणों का नाम लिखा गया है। भविष्य में उनके साथ भी ऐसा ही होने वाला है। इस पर्चे को कोंटा एरिया कमेटी ने जारी किया है। कोंटा एरिया कमेटी ने इस हत्या की भी जिम्मेदारी ली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।