रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर जहां नक्सल विरोधी सबसे बड़ा अभियान चल रहा है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर माओवादियों ने एक बार फिर आतंक मचाया है। नक्सलियों ने विकास कार्य रोकने की मंशा से एक मुंशी की बेरहमी से हत्या कर दी और सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

घटना बलरामपुर जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र के ओरसापाठ गांव की है, जहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य की निगरानी में लगे मुंशी को माओवादियों ने निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया, और मौके पर खड़ी JCB मशीन समेत अन्य गाड़ियों में आग लगा दी। इस हिंसक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और बलरामपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है, और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

See also  छत्तीसगढ़ अलर्ट: 15 गुना ज्यादा संक्रामक कोरोना स्ट्रेन के मिलने की आशंका, बॉर्डर पर लगाई गई पाबंदियां

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।