टीआरपी डेस्क। छ्त्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने बड़े वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के पूर्व सरपंच को गोली मार दी है। इसके बाद पूर्व सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया है। नक्सली घटना को अंजाम देकर जंगल की तरफ भाग गए हैं। पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच का नाम सियाराम रामटेके है। जो जिले के चारगांव का रहने वाला है। रविवार की सुबह 5 से 7 की संख्या में माओवादी पूर्व सरपंच के घर घुसकर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए गोली मार दी। गोली पैर और पेट पर ही लगी है। यह जानकारी पूर्व सरपंच के परिजनों ने दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BSP के 16 कर्मियों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार, पहली बार 4 महिला कर्मचारी भी शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।