छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रोज बड़ी संख्या में कोरोना मरीज ठीक हो रहे हैं। विगत 18 अप्रैल को एक ही दिन में 14 हजार 075 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पिछले तीन दिनों में प्रदेश भर में 34 हजार 961 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 11 हजार 807 मरीज 16 अप्रैल को और 9079 मरीज 17 अप्रैल को डिस्चार्ज किए गए हैं। 18 अप्रैल को रायपुर जिले में 4627, दुर्ग में 3092, महासमुंद में 1284, बिलासपुर में 925, राजनांदगांव में 752 और रायगढ़ में 584 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं।

पिछले तीन दिनों में स्वस्थ हुए लगभग 35 हजार कोरोना संक्रमितों में से 34 हजार 447 ने होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवाया है। वहीं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद 514 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों से डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक पॉजिटिव पाए गए पांच लाख 44 हजार 840 मरीजों में से चार लाख दस हजार 913 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 12 हजार 595 संक्रमितों का कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में इलाज किया गया है। वहीं दो लाख 98 हजार 318 मरीजों ने होम आइसोलेशन में उपचार कराकर कोरोना को मात दी है।

See also  जनगणना का प्री टेस्ट करने 2500 भवनों में अंकित की संख्या
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।