राजीव भवन में 1 मार्च को होगी मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के प्रदेश प्रमुखों की आवश्यक बैठक
राजीव भवन में 1 मार्च को होगी मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के प्रदेश प्रमुखों की आवश्यक बैठक

AICC के प्रभारी सचिव चंदन यादव और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम रहेंगे उपस्थित

रायपुर। 1 मार्च सोमवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागो के समस्त प्रदेश अध्यक्षों की अतिआवश्यक बैठक रखी गयी है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव का दौरा कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव 28 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव सर्किट हाउस में प्रदेश कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं चर्चा करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव 1 मार्च सोमवार को दोपहर 2 बजे राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग की बैठक में भाग लेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।