सिर्फ मकान की तरफ देखने पर पड़ोसियों ने महिला जेल अफसर और उनके पति के साथ की मारपीट
सिर्फ मकान की तरफ देखने पर पड़ोसियों ने महिला जेल अफसर और उनके पति के साथ की मारपीट

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अफसर के साथ सिर्फ मकान की ओर देखने पर ही मारपीट की गई। जी हां यह मामला बिलासपुर का है सिर्फ मकान की ओर देखने पर पड़ोसियों ने महिला जेल अफसर और उनके पति के साथ मारपीट कर दी। उन्हें लोहे की चेन से पीटा और महिला अफसर के कपड़े फाड़ दिए।

महिला अफसर अपने पति के साथ अपनी बहन के घर गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं और परिवार के साथ शुक्रवार शाम को बाजार जाने के लिए निकली थीं। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

रायगढ़ जिला जेल में पदस्थ महिला प्रभारी अंजू जोशी गुरुवार को अपनी बड़ी बहन ज्योति ठाकुर के बीएन सिटी स्थित घर गृह प्रवेश की पूजा में आई थी। अगले दिन शुक्रवार शाम वह अपने पति दुर्गेश जोशी, बहन और चार बच्चों के साथ कार में बाजार जाने के लिए निकलीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला सोनू वर्मा हाथ में लोहे की चेन लेकर आ गई। आरोप है कि उसने गालियां देते हुए रुकने का इशारा किया।

See also  ट्रैफिक रूल तोड़ा तो जांच करेंगे डीएसपी, पुलिस काटेगी चालान और पटाने जाना होगा एसपी के दफ्तर : गृहमंत्री

महिला अफसर पर आरोपी की बेटी ने किया हमला

इस पर उनके पति दुर्गेश ने गाड़ी रोक दी और बाहर निकलकर कारण पूछा तो महिला ने कहा कि मेरे घर की तरफ क्यों देख रहे हो। आरोप है कि इसके बाद फिर चेन से दुर्गेश पर हमला कर दिया और गालियां देने लगीं। यह देख अंजू जोशी बीचबचाव करने के लिए आईं तो आरोपी व उसकी बेटी ने महिला अफसर के कपड़े फाड़ दिए और बाल खींचते हुए उनसे भी मारपीट की। इसके चलते पति-पत्नी दोनों के गले, हाथ और अंगुलियों में चोटें आई हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।