रायपुर। भारत सरकार ने आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए एक नया मोबाइल ऐप “दामिनी” लॉन्च किया है। यह ऐप आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का पूर्वानुमान (20 से 31 किलोमीटर के दायरे में), साथ ही आवश्यक तैयारी और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान करता है।

जिले में आकाशीय बिजली से होने वाली जन और पशु हानि की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने सभी विभाग प्रमुखों और क्षेत्रीय अधिकारियों को दामिनी ऐप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जनता से भी अपील की गई है कि वे इस ऐप को डाउनलोड करें और सुरक्षित रहें।

दामिनी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से किसी भी एंड्रॉइड मोबाइल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, “मेघदूत” ऐप मौसम की जानकारी जैसे तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति और दिशा के बारे में डेटा प्रदान करता है, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।