रायपुर एयरपोर्ट में बढ़ेगी फ्लाइट की संख्या, दूसरे रनवे के लिए भूमि आरक्षित करेगी सरकार

रायपुर। प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए हैदराबाद की यात्रा अब और आसान हो गई है। बजट एयरलाइन इंडिगो ने आज, 23 सितंबर से हैदराबाद-रायपुर सेक्टर में एक नई उड़ान शुरू की है। अब यात्रियों के पास हैदराबाद के लिए तीन उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा। यह नई उड़ान हैदराबाद-रायपुर-हैदराबाद के बीच प्रतिदिन संचालित की जाएगी।

इस नई उड़ान के साथ, हैदराबाद-रायपुर सेक्टर में दो एयरबस और एटीआर की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा उड़ानें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं, इसके बाद कोलकाता और हैदराबाद के लिए तीन-तीन उड़ानें प्रतिदिन उपलब्ध होंगी।

फ्लाइट शेड्यूल

  • इंडिगो 6 ई 6467: हैदराबाद से 9:30 बजे, रायपुर 10:50 बजे
  • इंडिगो 6 ई 6263: हैदराबाद से 14:20 बजे, रायपुर 15:55 बजे
  • इंडिगो 6 ई 7248: हैदराबाद से 18:25 बजे, रायपुर 20:15 बजे
  • इंडिगो 6 ई 473: रायपुर से 11:20 बजे, हैदराबाद 12:30 बजे
  • इंडिगो 6 ई 6327: रायपुर से 16:25 बजे, हैदराबाद 17:45 बजे
  • इंडिगो 6 ई 7249: रायपुर से 20:55 बजे, हैदराबाद 22:40 बजे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।