रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबार और संगठित अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का पुनर्गठन किया है।

जारी आदेश के मुताबिक ANTF की 11 सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर (SI), दो हवलदार और सात कॉन्स्टेबल शामिल हैं। टीम को शहर और आसपास के क्षेत्रों में नशे से जुड़े नेटवर्क पर नजर रखने, खुफिया जानकारी जुटाने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश पत्र के अनुसार, पुनर्गठित ANTF टीम में शामिल सभी 11 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है:

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।