रायपुर। राजधानी में निर्मित नए अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के शुरु होने के आसार नज़र आने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो नए बस टर्मिनल से बसों का संचालन 8 नवंबर से प्रारंभ हो जाएगा। नए बस टर्मिनल में बसों की शिफ्टिंग के लिए सारी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इस विषय में महापौर एजाज ढेबर ने भी कहा है कि “पंडरी बस स्टैंड से रावणभाठा स्थित नए अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल बसों की शिफ्टिंग 8 नवंबर के बाद से शुरू हो जाएगी। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई हैं। बस संचालक इसमें सहयोग दे रहे हैं। इससे भविष्य में पंडरी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं शहर के लोगों को सर्वसुविधा युक्त बस टर्मिनल की सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी।”

नगर निगम को होगी सालाना 3 करोड़ की कमाई

नवनिर्मित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के शुरु होने से नगर निगम को सालाना 3 करोड़ की कमाई होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आईएसबीटी से बसों की पार्किंग के एवज में अधिकृत एजेंसी के द्वारा शुल्क लिया जाएगा जिससे प्राप्त कमाई का उपयोग बस टर्मिनल के मेंटेनेंस के लिए ही किया जाएगा। इससे बस टर्मिनल के मेंटनेंस के लिए अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता नहीं रहेगी।

See also  CG Politics: छत्तीसगढ़ आंएगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शुरू कर दी विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।