टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जाटा में नवनिर्वाचित महिला सरपंच के मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि, बलौदा ब्लॉक के जाटा पंचायत में 23 फरवरी को चुनाव हुआ था। चुनाव जीतने के बाद भगवती मरकाम ने 24 फरवरी को आभार रैली निकाली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में भगवती मरकाम सरपंच निर्वाचित हुई थी। अगले ही दिन सोमवार 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे जाटा गांव में विजय रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान गांव के प्रत्येक घरों में उनके स्वागत के लिए आरती सजी हुई थी और महिलाओं ने आरती के साथ श्रीफल भेंट कर और गुलाल से स्वागत किया था।

सरपंच ने गांव के ग्रामीणों और माता भुवनेश्वरी मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद लिया था। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती मरकाम गर्भवती थी।

See also  पांच साल में भूपेश सरकार में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को न तो सम्मान मिला न ही नौकरी, खेल मंत्री टंकराम के जवाब पर अध्यक्ष भी चौंके…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।