Big News

रायपुर। दंतेवाड़ा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नक्सलियों द्वारा फोर्स से भरी वाहन को ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में कई जवानों के शहीद होने की जानकारी मिल रही है। इस हमले में 10 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। साथ ही एक ड्राइवर के शहीद होने की खबर है। पालनार से अरणपुर मार्ग में ब्लास्ट की सूचना है।

पुलिस ने इस हमले की पुष्टि कर दी है। बता दें कि सभी जवान गश्त से वापस आ रहे थे। इस दौरान जवानों ने पिकअप वाहन से लिफ्ट लिया था। बता दें कि 2018 से लेकर 2023 तक के बीच यह सबसे बड़ा नक्सली हमला है। जिसमें 10 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं पिकअप वाहन चला रहे ड्राइवर के भी शहीद होने की सूचना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।