नाईट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन! होली से एक दिन पहले कोरोना पर सीएम भूपेश ने बुलायी आपात बैठक… सभी मंत्री और अफसर होंगे शामिल

रायपुर। होली के ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पर आज बड़ा फैसला लिया जा सकता है। CM भूपेश बघेल आज कोरोना को लेकर बड़ी बैठक लेने जा रहे हैं। कोरोना में नाईट कर्फ्यू या फिर आंशिक लॉकडाउन पर भी कुछ फैसला आ सकता है।

शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CM हाउस में ये बैठक लेंगे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ी रफ्तार पर राज्य सरकार बेहद चिंतित है। कल खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बिगड़े हालात पर चिंता जतायी थी। इस बैठक के तत्काल बाद ही सीएम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के व्यापारियों से साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग लेंगे।

छत्तीसगढ़ अब पंजाब को पीछे छोड़कर कोरोना मरीज के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। हालांकि मौत के मामले में छत्तीसगढ़ में देश में तीसरे स्थान पर हैं। प्रदेश में कल 3150 से ज्यादा कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले थे। दुर्ग में तो कोरोना से हालात बेकाबू हो चले हैं। कल कोरोना मरीज दुर्ग में सर्वाधिक 1128 नये कोरोना मरीज मिले थे, जबकि रायपुर में आज 796 नये केस आये थे। वहीं राजनांदगांव में 222, बेमेतरा में 124, बिलासपुर में 137 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। महासमुंद में 92, बलौदाबाजार में 53, बालोद में 77, कोरबा में 52, सरगुजा में 83, सरूजपुर में 54, कोरिया में 49, जशपुर में 51, धमतरी में 34 नये मरीज मिले है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।