रायपुर। शिक्षा और विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने आज (5 जून) सुबह 11 बजे नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2023 जारी की। सूची रैंकिंग प्लेटफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट – nirfindia.org पर उपलब्ध है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक बार फिर से देश का टॉप रैंक का इंस्टीट्यूट बनने में सफल हुआ है। लगातार पांच सालों से आईआईटी मद्रास देश का टॉप रैंक इंस्टीट्यूट रहा है। तीसरे स्थान IIT-दिल्ली ने हासिल किया है, इसके बाद IIT-बॉम्बे, IIT-कानपुर और IIT-रुड़की हैं

वहीं छत्तीसगढ़ रायपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को 45.71 अंक से 65वां रैंक मिला है और रायपुर के मैनेजमेंट कॉलेज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट को 14वां रैंक मिला।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।