शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 शुक्र, 6 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• chhattisgarh patwari strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी की तैयारी प्रभावित, एस्मा लगाने की तैयारी, 150 से ज्यादा को नोटिस • Rajnandgaon: अफसरों की लापरवाही की सजा भुगत रहा सरकारी विभाग, नगर पंचायत के बाद अब DUDA की संपत्तियों की भी होगी कुर्की • Dipawali Diya: दीपावली पर रायपुर के कुम्हारों को बड़ी सौगात, दीये बेचने के लिए शहर में मिलेंगी विशेष जगह, कलेक्टर ने दिए निर्देश • CG Politics: त्योहारों के बीच महंगाई की मार, शक्कर, तेल और सब्जियों के आसमान छूते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, कांग्रेस ने सरकार को घेरा • Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, निर्माण कार्य पर रोक और दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम समेत जानिए क्या हैं सख्त पाबंदियां
छत्तीसगढ़

Nitin Nabin Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ आएंगे नितिन नबीन और स्मृति ईरानी, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Nitin Nabin Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ आएंगे नितिन नबीन और स्मृति ईरानी, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • छ त्तीसगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल होंगे।
  • दोनों नेताओं का यह दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा।
  • वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल होंगे। दोनों नेताओं का यह दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी है।

बीजेपी ने शुरू की तैयारियां

नितिन नबीन और स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी संगठन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस आयोजन में जनजातीय समाज की भागीदारी और आदिवासी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

क्यों मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस?

हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना और जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सम्मान देना है। भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक के रूप में याद किया जाता है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन