रायपुर। दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर एनएमडीसी किरंदुल को 1620 करोड़ रुपए का पेनाल्टी लगाया है। NMDC को स्वीकृत खनिपट्टों में अनियमितताओं का आरोप लगा है।

जिसके तहत कलेक्टर ने NMDC प्रबंधन को पैसे जमा करने नोटिस थमाया है। जिसमें कहा गया है कि पूर्व नोटिस में NMDC की तरफ से दिया गया जवाब संतोष जनक नहीं है।

कलेक्टर ने एनएमडीसी के खनिज नम्बर 14 और 11 में खनन नियम उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किया था। कलेक्टर ने कहा कि, एनएमडीसी ने इस नोटिस के जवाब को संतोषप्रद नहीं बताया।

इसके साथ ही कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ खनिज नियम 2009 के अलग-अलग नियमों के उल्लंघन का जिक्र करते हुए 1620 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई। उन्होंने इस पैसे को 15 दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए हैं।

See also  देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह; राजधानी में पत्रकार हुए सम्मानित, देखें लिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।