रायपुर। सोमवार 13 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कल पहले दिन कोई कार्यवाही नहीं होगी। विधानसभा के नियमों के अनुसार अगर सीटिंग विधायक का निधन हुआ हो तो पहले दिन शोक और श्रद्धांजलि के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी जाती है।

बता दें कि पिछले महीने दिवाली के दिन खैरागढ के विधायक देवव्रत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अलावा पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल, रजिंदर पाल सिंह भाटिया, पूर्व संसदीय सचिव एवं चंद्रपुर से दो बार विधायक रह चुके युद्धवीर सिंह जूदेव समेत सात दिवंगत विधायकों और देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत को सदन द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो जाएगी।

पांच दिन का शीतकालीन सत्र 13 से लेकर 17 दिसंबर तक आहूत है। इसमें से पहले दिन श्रंद्धाजलि होगी। बचा चार दिन। इसमें अनुपूरक बजट समेत कुछ विधेयकों को पारित किया जाएगा।

See also  मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक सम्पन्न, इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।