बिलासपुर हाईकोर्ट भवन की तस्वीर, जहां छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों पर सुनवाई हुई
छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में 6967 मौतों पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए सरकार से 10 दिन में जवाब मांगा।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड में कार्यरत एलबी संवर्ग के सात शिक्षकों और व्याख्याताओं की क्रमोन्नत वेतनमान से जुड़ी सभी रिट याचिकाएं खारिज कर दी हैं। न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की एकलपीठ ने कहा कि इस मुद्दे पर हाईकोर्ट पहले ही अपना स्पष्ट निर्णय दे चुका है, इसलिए वर्तमान मामलों में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता।

यह मामला कुरुद विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों और व्याख्याताओं से जुड़ा था। याचिकाकर्ताओं में यशोदा साहू, सरिता चंद्राकर, ओमकुमारी कंवर, झबलेश्वरी साहू, मनीष देव वर्मा, छोटेलाल टांडी और पूनम अग्रवाल शामिल थे। सभी ने अधिवक्ता अंकुश सोनी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं।

याचिकाओं में 10 मार्च 2017 के शासन के परिपत्र के आधार पर क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं दिए जाने के निर्णय को चुनौती दी गई थी। शिक्षकों का तर्क था कि निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने के बाद उन्हें उच्चतर वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए।

See also  ATM Card के बिना भी निकाल सकते हैं नकदी, जानिए कैसे?

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पैनल अधिवक्ता अपूर्वा निगम ने दलील दी कि एलबी संवर्ग के कर्मचारियों को क्रमोन्नत वेतनमान देने का मुद्दा पहले ही हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच तय कर चुकी है। राज्य ने आभा नामदेव बनाम छत्तीसगढ़ राज्य और पुष्पलता मानिकपुरी बनाम छत्तीसगढ़ राज्य मामलों में दिए गए फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि 10 मार्च 2017 के परिपत्र के तहत एलबी संवर्ग के शिक्षकों का दावा स्वीकार्य नहीं है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि वर्तमान याचिकाओं के तथ्य और कानूनी प्रश्न पहले तय किए जा चुके मामलों से समान हैं। इसी आधार पर अदालत ने सातों शिक्षकों की क्रमोन्नत वेतनमान संबंधी सभी रिट याचिकाएं निरस्त कर दीं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।