Jayram

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस की घोषणाओं की स्थिति पर तंज कसते हुए कांग्रेस की गारंटी और घोषणाओं पर सवाल उठाया है। जयराम ठाकुर ने कहा, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने जो वादे किए, 11 माह बाद भी उस पर अमल नहीं हुआ। कांग्रेस ने हिमाचल में 10 गारंटी की बात की थी। 1500 रुपए महीना हिमाचल की सभी महिलाओं को देने की बात कही थी, कांग्रेस की ये गारंटी अभी तक पूरी नहीं हुई।

जयराम ठाकुर ने कहा, पांच साल में 5 लाख नौकरी की गारंटी दी गई थी। यानि हर साल 1 लाख नौकरी की बात कही थी, लेकिन अभी तक एक भी नौकरी नहीं मिली। वहीं 10 हजार आउट सोर्स से नौकरी कर रहे लोगों को बाहर कर दिए। सेब की समर्थन मूल्य की बात कही थी, लेकिन अब हिमाचल के मंत्री का कहना है सेब का कहीं MSP तय नहीं, इसलिए यह संभव नहीं। गाय का दूध 80 और भैंस की दूध 100 रुपए लीटर में खरीदने की बात कही थी, लेकिन अभी 35 रुपए लीटर में बिक रही है।

See also  कांकेर में शादी समारोह में भोजन करने से सैकड़ों बीमार, 24 की हालत गंभीर इलाज जारी

उन्होंने कहा, हिमाचल में 11 गारंटी में से एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी पीएम आवास सहित कई योजनाओं को पूरा नहीं किए गया है। इस तरह से 10 वायदे कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश मे किए थे जो पूरे नहीं किए। बीजेपी की हमारी सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री दिया। महिलाओ से बसों मे आने जाने का किराया नहीं लिया जाता। प्रधानमंत्री जी की योजनाओं पर छत्तीसगढ़ सरकार व्यवधान डालती है। 18 लाख लोगों का आवास नहीं बनने दिया। केंद्र आपको मदद कर रहा है, लेकिन योजना के साथ प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसलिए काम नहीं दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।