रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा सुबह 8 बजे की बजाय 9 बजे से शुरू होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा, मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर भी नए निर्देश दिए गए हैं। वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए हेल्पलाइन सेवा

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए शनिवार से हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यह सुविधा प्रदान करेगा, जिससे छात्र और शिक्षक अपनी शंकाओं का समाधान पा सकेंगे। यह हेल्पलाइन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

27 फरवरी तक मिलेगी सहायता

हेल्पलाइन सेवा 15 फरवरी से 27 फरवरी तक चालू रहेगी। छात्र और शिक्षक परीक्षा संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए मंडल के टोल-फ्री नंबर 18002334363 पर कॉल कर सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।