अब मोहल्ला क्लास में हुआ कोरोना ब्लास्ट, चार बच्चों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
अब मोहल्ला क्लास में हुआ कोरोना ब्लास्ट, चार बच्चों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में करीब 550 नये कोरोना मरीज मिले। इसी बीच स्कूलों में भी कोरोना का कहर फूट रहा है। पिछले दिनों बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में 7 छात्र व शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, जिसके बाद स्कूल को 14 दिन के लिए बंद कर दिया गया। अब एक बड़ी खबर बेमेतरा के नावागढ़ से आयी है।

नावागढ़ के मानिकपुर में एक मोहल्ला क्लास में कोरोना का विस्फोट हुआ है। मोहल्ला क्लास लेने वाले शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, जिसके बाद बच्चों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें चार छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। छात्रों के पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ला क्लास को बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये बच्चे दो दिन पहले ही एक मेला में घूमने गये थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  स्टेट बार काउंसिल ने जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।