छत्तीसगढ़ में अब आईएएस अधिकारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब दिग्गज नेताओं के बाद आईएएस अधिकारी भी कोरोना संक्रमित होने लगे हैं। महासमुंद जिले के कलेक्टर डोमन सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

उन्होंने कोरोना के लक्षण दिखने पर टेस्ट करवाया था। शनिवार देर शाम आरटीपीसीआर किया गया था। आज जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर वे होम आइसोलेट हो गए है।

कलेक्टर ने हाल ही में संपर्क में आए अधिकारियों और अन्य लोगों से किसी प्रकार के लक्षण नज़र आने पर कोरोना जांच कराने की अपील की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बारिश में ढह गया मकान, दंपत्ति की हुई मौत… मलबे में घंटों दबा रहा बालक, लोगों ने किया रेस्क्यू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।