कांकेर। जिले के चारामा वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथी घुस आया है। जिसके कारण वन विभाग के हाथ पांव फूलने लगे हैं। विभाग ने हाथी विचरण क्षेत्र से लगे 9 गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी के अनुसार धमतरी के केरेगांव डुबान क्षेत्र में तीन हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इस दल से बिछड़ा एक हाथी कांकेर के हाराडुला में घुस गया है। इस हाथी ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

वन विभाग की तरफ से लगाए गए तार भी हाथी ने तोड़ दिया है। कांकेर और धमतरी के हाराडुला, हल्बा क्षेत्र के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है. जंगल ना जाने को कहा गया है। साथ ही ग्रामीणों को हाथी दिखाई देने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने की अपील ग्रामीणों से की गई है।

धमतरी के मगरलोड में दंतैल हाथियों के दल ने बीते दिनों काफी उत्पात मचाया। हाथियों ने यहां एक युवक को कुचलकर मार डाला था।

See also  अमित जोगी की बढ़ी मुश्किलें: जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का सख्त फैसला, 3 हफ्ते के भीतर करना होगा सरेंडर!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।