रायपुर। प्रदेश में लगातार मंत्रियों के काफिले से जुड़े हादसे सामने आ रहे हैं। हाल ही में 22 नवंबर की रात कृषि मंत्री रामविचार नेताम की कार को बेमेतरा रोड पर एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें मंत्री नेताम घायल हो गए थे।

अब खबर आ रही है कि आज रविवार की दोपहर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मंत्री और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार की दोपहर करीब 3 अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे पर घटित हुई। हादसे में हालांकि किसी को चोटें नहीं आईं, लेकिन गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गईं। फिर सभी राजपुर विश्राम गृह में लाकर सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जिसके बाद सभी गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

बलरामपुर जिले के कुसमी में चल रहे स्व. बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होने अपने काफिले के साथ रविवार की दोपहर जा रही थीं।

See also  धान और मिलेट्स से छत्तीसगढ़ की पहचान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।