रायपुर। जल जीवन मिशन में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों में तत्काल मरम्मत कार्य कराने और इस कार्य को आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ग्राम सभाओं की बैठक में इसे अतिरिक्त एजेंडा के रूप में शामिल करने के निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिए गए हैं।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया ने कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजे गए पत्र में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की बैठक में जल जीवन मिशन कार्य के दौरान पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए सड़कों को पुनः भरने और मरम्मत कार्य को अतिरिक्त एजेंडा के रूप में शामिल करने कहा है।

गौरतलब है कि राज्य के अधिकांश ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन और हर घर जल योजना का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों की भराई नहीं की जा रही है, जिससे कई स्थानों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में विभिन्न माध्यमों से शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभाः राज्य स्तर के अधिकारी करेंगे ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में हुए घोटाले की जांच

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।