बड़ी खबर : अब रात 12 बजे तक खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश
बड़ी खबर : अब रात 12 बजे तक खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

कोरबा। प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे है। कोरोना मामलों में आई गिरावट को देखते हुए प्रदेश के कोरबा जिले में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी, फूडकोर्ट जैसी खाने-पीने की चीजों की दुकानें और प्रतिष्ठान अब रात 12 बजे तक खुले रखने की अनुमति दे दी गई है। इसके चलते सभी प्रतिष्ठानों और दुकानों से फूड डिलवरी भी अब से रात 12 बजे तक हो सकेगी।

बता दें कोरबा कलेक्टर ने कोविड संक्रमण की दर धीमी पड़ने पर संशोधित आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार जिले में अब पुस्तकालय एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी प्रतिष्ठानों और पुस्तकालयों में आने-जाने वाले लोगों और विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी जारी किये गये हैं। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।