बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

तुंहर पौधा तुंहर द्वार: राजधानीवासियों को अब एक वाट्सएप मैसेज से घर पर ही उपलब्ध होगा पौधा

तुंहर पौधा तुंहर द्वार: राजधानीवासियों को अब एक वाट्सएप मैसेज से घर पर ही उपलब्ध होगा पौधा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और हरियाली में इजाफा करने के उद्देश्य से अब वन विभाग द्वारा पौधों की होम डिलीवरी की जाएगी। जिसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को "तुंहर पौधा तुंहर द्वार" कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें - कहीं भय तो कहीं स्वतः समर्थन से बंद कराई गयी राजधानी, भाजपा और चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का भी मिला समर्थन

इसके अंतर्गत कल वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने निवास स्थान से अलग-अलग प्रजातियों के पौधों से भरे दो वाहनों को हरी झंडी दिखाई। और उन्हें होम डिलीवरी के लिए रवाना किया। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस संबंध में बताया कि "तुंहर पौधा तुंहर द्वार" योजना के तहत वन विभाग के नर्सरी में लगभग 3 करोड़ से ज्यादा पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। इन पौधों के वितरण के लिए हरियाली प्रसार वाहन की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन्हें वृक्षारोपण करना हो वे 7587011614 पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से पौधे मंगवा सकते हैं। इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति एक से लेकर पांच पौधे दिए जायेंगे। बता दें पौधों प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पौधे के रख रखाव का विशेष ध्यान रखने का निर्देश भी दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन