बस एक फोन कॉल पर अब घर बैठे मिलेगा पैन कार्ड, 14545 नंबर पर करें कॉल

रायपुर। सरकार के 4 साल पूरे होने पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। अब आपको पैन कार्ड घर बैठ उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री मितान योजना को लेकर प्रदेश में बढ़ रहे रुझान के बीच योजना का विस्तार किया गया है। बस अब एक फोन कॉल पर मितान आपके घर पहुंचकर आपका पैन कार्ड तैयार करेंगे।

इससे पहले मितान योजना को लोक सेवा गारंटी योजनाओं से जोड़ा गया था, जिसके तहत, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित योजनाओं का घर बैठे लाभ लोगो को मिल रहा था।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1604333879640264704?s=20&t=f1m8gCAEm49Mo3iNKsyW0w

राज्य के नागरिकों को मिल रहे योजनाओं के लाभ के मद्देनजर अब इसकी सेवा पैन कार्ड से भी जोड़ी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया है कि टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन करते ही मितान आपके घर पहुंचेंगे और फिर आपका पैन कार्ड घर बैठे ही आपको उपलब्ध कराएंग। मुख्यमंत्री के इस फैसले का लाभ 14 नगर निगम में लोगों को मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।