रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अफसर और रायपुर पुलिस मुख्यालय में तैनात डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह (Dr. Santosh Kumar Singh) ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी बेहतरीन पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. सिंह अब अपनी कलम की ताकत से पूरी दुनिया में छा गए हैं। उनकी हालिया प्रकाशित रिसर्च बुक ने सीधे देश के सबसे शक्तिशाली दफ्तरों प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) तक अपनी धमक पहुंचाई है।

अजीत डोभाल ने पत्र लिखकर कहा- शानदार काम

दरअसल, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने डॉ. संतोष सिंह को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर उनके रिसर्च की जमकर तारीफ की है। डोभाल ने लिखा कि आज के इस तनावपूर्ण वैश्विक दौर में शांति बहाली के लिए डॉ. सिंह का नया दृष्टिकोण (New Approach) बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि सिर्फ डोभाल ही नहीं, बल्कि पीएमओ ने भी डॉ. सिंह की इस उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया है।

See also  बड़ी खबरः आईपीएस अरुण देव गौतम, पवन देव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

क्या है इस किताब में खास?

सूत्रों ने बताया कि डॉ. सिंह की यह बुक जिसका टाइटल Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापना के जटिल रास्तों को खोलती है। यह मुख्य रूप से अफ्रीकी देशों सिएरा लियोन और बुरुंडी में संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रयासों और वहां आने वाली चुनौतियों का बारीकी से विश्लेषण करती है।

छत्तीसगढ़ पुलिसिंग के साथ एकेडमिक अचीवमेंट

बता दें कि डॉ. संतोष सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस के उन चुनिंदा अफसरों में शामिल हैं जो ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई और रिसर्च में भी टॉप पर रहते हैं। उनकी यह किताब इंटरनेशनल लेवल पर शांति बहाली (Peacebuilding) के लिए काम कर रहे संस्थानों के लिए एक गाइड की तरह काम करेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।