रायपुर। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य की ड्यूटी में अनुपस्थित 24 अधिकारी-कर्मचारियों को अपर कलेक्टर एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य रायपुर की प्रभारी अधिकारी पद्मनी भोई ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इन सभी को ड्यूटी में अनुपस्थित रहने के उचित कारण के साथ समक्ष में उपस्थिति होने को कहा गया है। आदेश की अवेहलना किए जाने पर उनके विरूद्व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा एक एपेडमिक डिसीसेस एक्ट 1897 के तहत बिना विधिवत सूचना के अनुपस्थित होने के कारण अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारी-कर्मचारियों को प्रभारी अधिकारी ने मांगा जवाब

प्रभारी अधिकारी पद्मनी भोई ने शेख नदीम ,राज नारायण द्विवेदी, यशवंत सिन्हा, सुरेंद्र कुमार यदू, दिनेश कुमार गिलहरे , कमलनाथ दीवान, मनबोधी कुर्मी , दिनेश देवांगन ,जितेंद्र मिश्रा, सुनील कुमार भारती, अजय कुमार बनसोडे, भानु प्रताप डहरिया, संतोष नेताम , शेखर गजभिए , दीनदयाल साहू , हीरालाल पटेल, हेम कुमार साहू, नरेंद्र ठाकुर, विनोद बरमाल, विनोद कुमार साहू , योगेश शुक्ला, संतोष कुमार साहू, एजाज खान एवं फरजाना बेगम को नोटिस जारी किया गया।

See also  TRP Special : ढाबों के सामने सर्विस रोड पर खुलते हैं कार-ओ-बार, छलकती है कार के अंदर विस्की, सड़क पर चलना हो रहा रिस्की

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…