रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज ओला, उबर और रैपीडो कंपनियों की मनमानी से परेशान कैब संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ स्वाभिमान टैक्सी युवा मालिक कल्याण संघ के बैनर तले यह हड़ताल किया जायेगा।

इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि ओला, उबर, रैपीडो कंपनी द्वारा चालक व मालिक के साथ अत्याचार किया जा रहा है। पिछले तीन सालों से निजी कंपनियां लगातार हमारा शोषण करते आ रहे हैं। जब तक हमें पहले जैसे प्रोत्साहन राशि दिया जाए। हमारा प्रतिशत 20 से घटाकर 15 प्रतिशत किया जाए।

कैब संचालकों ने मांग की ये मांग

वहीं कैब संचालकों ने मांग किया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराया जाए। शहर में गैरकानूनी तरीके से निजी नंबर की बाइक में कमर्शियल काम रैपीडों, ओला और उबर के द्वारा किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाकर उन्हें भी कमर्शियल किया जाना चाहिए। शहर में टैक्सी सर्विस का काम निजी नंबर की गाड़ियां कर रही है। प्रशासन इसपर ध्यान नहीं दे रहा। परिवहन विभाग को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जब तक हमाी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

See also  छत्तीसगढ़ के जंगल शिकारियों और उद्योगपतियों के हवाले, हर रोज हो रहा है जानवरों का शिकार, बाघ, तेंदुए और पेंगोलिन सहित कई जानवर खतरे में…

प्राइवेट कार का कमर्शियल इस्तेमाल बंद हो

कई मांगों को लेकर कैब संचालकों ने सेवा ठप्प की और तूता में धरना देंगे। इन स्थानों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई में टैक्सी नहीं चलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।