पुरानी पेंशन योजना

टीआरपी डेस्क। बजट के दौरान राजस्थान में पुरानी पेंशन लागू करने की बरसों पुरानी कर्मचारियों की मुराद भी पुरी हो गई है। आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश का आम बजट पेश किया, इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी।

इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों में भी पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर आस जागी है। ऐसे में संभावन जताई जा रही है कि प्रदेश में बजट सत्र से पहले पुरानी पेशन योजना को बहाल करने की मांग उठ सकती है।

बता दें कि आज राजस्थान विधानसभा उस समय तालियों और टेबल की आवाजों से गूंज उठा, जब सीएम अशोक गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का फैसला वापस लिया। इससे सरकार पर 1000 करोड़ का भार आएगा। वंचित कर्मचारियों को 7वें वेतनमान की घोषणा की गई है।

सीएम गहलोत ने अपने बजट में घोषणा की कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू होगी। 1 जनवरी 2004 के बाद की नियुक्तियों को भी मिलेगा। मानदेय कर्मियों के मानदेय में 1 अप्रैल 2022 से 20% वृद्धि की घोषणा की गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी साड़ियों पर बवाल: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त, खराब साड़ियाँ बदलने और जांच के दिए निर्देश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।