छात्रा की शिकायत पर सीएम भूपेश बघेल ने दिए प्रिंसिपल के निलंबन के निर्देश

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार की प्राचार्या संगीता खोबरागड़े को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि प्राचार्या के खिलाफ 12वीं की छात्रा हर्षिता यादव ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। छात्रा ने बताया था कि प्राचार्या का व्यवहार बच्चों के साथ ठीक नहीं है। स्थानांतरण होने के बाद भी प्राचार्या पद पर बनी हुई हैं और फीस भी ज़्यादा लेती हैं।

वहीं नाहन्दा निवासी पुनेटश्वरी कश्यप से मुख्यमंत्री ने पूछा- क्या मिलता है राशन में, उसने उत्तर दिया – सब कुछ मिलता है। पुनेटश्वरी ने कहा कि गौठानों में बन रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के अन्तर्गत हम 100 लोग काम करना चाह रहे हैं, उसने मुख्यमंत्री से सहायता मांगी, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा – इनके लिए शेड बनाये।

सोहनलाल कश्यप ने बताया कि उनकी 51 एकड़ में किसानी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से धान खरीदी की समय सीमा एक नवंबर करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा – राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से लाभ मिल रहा है क्या ! ग्रामीणों ने कहा – हाँ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।