रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण को लेकर प्रदेशभर के संविदाकर्मी लामबंद हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोसणा पत्र में संविदा कर्मियों को नियमतीकरण करने की वादा किया था। लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी वादा पूरा नहीं हो सका है।

कर्मचारियों का कहना है सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। इनता ही नहीं मांग पूरी न होने से नाराज कर्मचारियों ने अब बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली के दिन जेल भरो आंदोलन करेंगे।

छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि, लोकतंत्र में लोकतांत्रिक तरीके से सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। सरकार अपना नियमितीकरण का वादा पूरा करने, संवाद स्थापित करने की बजाय संविदा कर्मचारियों की आवाज को दमनपूर्वक दबा रही है। जिसके विरोध में संविदा कर्मचारी 17 जुलाई को हरेली तिहार के दिन जेल भरो आंदोलन करेंगे।

वही धरने पर बैठे संविदाकर्मियों के समर्थन में दो दिन पहले पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह धरना स्थल पर पहुंचे थे। उनकी मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार आने पर हम नियमितीकरण करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।