रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस की टीम ने मनाया सुरक्षा बंधन दिवस, यातायात नियम का पालन करने वालों को राखी बांध किया सम्मानित
रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस की टीम ने मनाया सुरक्षा बंधन दिवस, यातायात नियम का पालन करने वालों को राखी बांध किया सम्मानित

सूरजपुर। रक्षाबंधन के मौके पर सूरजपुर जिले की पुलिस ने अभिनव पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर सुरक्षा बंधन दिवस के रूप में मनाया।

इस मौके पर शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की टीम रक्षा सूत्र लेकर तैनात थी। दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस ने एक बहन के लिए एक भाई का होना कितना महत्वपूर्ण होता है, इसका एहसास कराने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे लोगों को तिलक और राखी बांधे, जो लोग दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाए हुए थे।

जवानों ने सदैव हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की

पुलिस की टीम चौराहों पर जगह-जगह खड़ी हुई और जो दो पहिया वाहन पर हेलमेट के चल रहे थे, उन्हें बहुत शालीनतापूर्वक रोका। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने हेलमेट धारण कर बाईक चलाने वालों को तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनसे सदैव हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की।

See also  Khelo India National Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ की मेजबानी में 25 मार्च से सजेगा खेल महाकुंभ, देशभर के 2,300 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

इस अवसर पर रक्षाबंधन दिवस मनाने के लिए जिले के समस्त थाना-चौकी की पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। पुलिस की ओर से की जा रही इस तरह की चेकिंग की आम लोगों ने भी जमकर सराहना की। उधर जिन लोगों ने हेलमेट नहीं लगाए हुए थे, उन्हें हेलमेट लगाने की हिदायत दी।

इस मौके पर बिना हेलमेट लगाए वाहन चला रहे लोगों ने पुलिस को विश्वास दिलाया कि अब वह आगे से निश्चित तौर पर हेलमेट लगाकर ही अपना वाहन चलाएंगे। बहराल सूरजपुर पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर इस तरह का सुरक्षा बंधन दिवस मनाया जाना अभिनव पहल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर