टीआरपी। On Urology Awareness Day : यूरोलॉजी विशेषज्ञ डाक्टरों का कहना है कि यदि पेशाब में जलन हो, पेशाब रूक‘-रूककर हो अथवा पेशाब से संबंधित किसी भी तरह की दिक्कत आ रही हो तो तुरंत यूरोलॉजी डाक्टर से इलाज कराएं। इसमें लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। यदि समय पर इलाज नहीं कराया गया तो किडनी रोग से ग्रसित हो सकते हैं।


छत्तीसगढ़ यूरोलॉजी सोसाइटी के डा.प्रशांत भागवत, डा. योगेश, डा.आशीष, डा.तुषार आदि डाक्टरों का कहना है कि यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों में तुरंत चेकअप कराएं। आम तौर पर मरीज किसी भी डॉक्टर को परेशानी बतलाकर दवाइयां खाना शुरू कर देते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। यदि किडनी जैसे रोग से बचना चाहते हों तो विशेषज्ञ डॉक्टर के पाए जाएं। आम लोगों को जागरूक करने के लिए यूरोलॉजी जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है।


डा.प्रशांत भागवत ने बताया कि महिला, पुरुष या बच्चों की किडनी, यूरेटर, पेशाब की थैली, एड्रेनल ग्रंथि, प्रजनन तंत्र के अंगों जैसे प्रोस्टेट, अंडकोष, लिंग की बीमारियों का इलाज व ऑपरेशन यूरोलॉजिस्ट अथवा यूरो सर्जन करते हैं। यदि कैंसर गांठ, पथरी की आशंका हो तो इलाज तुरंत कराएं।

See also  गुरु घासीदास जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध


नमक का सेवन कम करें, पानी खूब पीएं


डाक्टरों का कहना है कि यदि किडनी या पथरी रोग से बचना है तो तंबाकू, मांस, मदिरा, गरिष्ठ भोजन से परहेज करना चाहिए। साथ ही खूब पानी पीएं और नमक का सेवन कम करें।


करीबी रिश्तेदारों का किडनी ट्रांसप्लांट


डाक्टर भागवत ने बताया कि पूरी तरह किडनी फेल होने पर एकमात्र उपाय किडनी का ट्रांसप्लांट करना है। इसके लिए करीबी रिश्तेदार यदि किडनी दान करें तभी इलाज संभव है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।