रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र बीजापुर जिले से IED ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। जहां आईईडी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है।‌ मिली जानकारी के अनुसार जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह बम प्लांट किया गया था। मगर इस बम की चपेट में एक निर्दोष की मौत हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालू थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क‌ में लगाए आईईडी बम की चपेट में आने से गड़िया नाम के एक युवक घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

मृतक युवक पटेलपारा‌ मुतवेंडी‌ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। 18 साल का युवक जिसका नाम गड़िया है वह 20 अप्रैल को मुतवेंडी गांव से 3 किलोमीटर दूर अपने किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी के संपर्क में वह‌ आ गया‌।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।