रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतगणना से पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि, कांग्रेस के कार्यकर्ता मतगणना के लिए तैयार हैं। हमें पूरा विश्वास है छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस सरकार बनेगी, हमारे कामों के आधार पर जनता ने हमें वोट दिया है।

उन्होंने ऑपरेशन लोटस को लेकर कहा कि, भाजपा कई जगहों पर ऐसी हरकतें करती है। छत्तीसगढ़ में इसकी जरूरत ही नहीं पड़ेगी, पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमें अपने विधायकों को कहीं ले जाने की जरूरत नहीं है।

आपको बता दें, छत्तीसगढ़ में मतगणना से पहले कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन रायपुर पहुंचेंगे, आज रात 8.45 पर रायपुर पहुंच जाएंगे, रायपुर पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे, वहीं प्रत्याशियों को निर्देश भी देंगे।

छत्तीसगढ़ PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, हम छग में सरकार बनाने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। इसके बाद विधायकों को शिफ्ट करने को लेकर काह कि, यह कर्नाटक और मध्यप्रदेश नहीं छत्तीसगढ़ है। हमारे विधायक कहीं नहीं जाने वाले हैं। यहां पर भाजपा की कोई चाल कामयाब नहीं होगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

See also  नसबंदी वाले दूल्हे की तरह है मेरी स्थिति, गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस पर भड़के हार्दिक पटेल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।