भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को देश भर के 75 जिलों में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के दो जिले दुर्ग और कोरबा शामिल हैं। कैंप में दिव्यांगों को उनकी आवश्यकतानुसार उपयोग आने वाले उपकरण निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

दुर्ग से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की अगुवाई में दोनों जिलों में हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। सांसद सरोज पांडेय ने बताया कि सामाजिक न्याय मंत्रालय की तरफ से प्रत्येक जिले के लिए 3-3 करोड़ का बजट दिया गया है। इससे दिव्यांगों को उनकी आवश्यकतानुसार व्हील चेयर, विशेष प्रकार की चप्पलें, वॉकर, छड़ी, पोट्टी चेयर, बॉक्स सीट, फ्लोर सीट, कम्युनिकेशन बुक, पिक्चर कम्युनिकेशन बुक जैसी चीजें प्रदान की जाएंगी।

लाभ पाने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

सांसद पांडेय ने बताया कि इस विशेष शिविर का लाभ पाने के लिए दिव्यांगों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन डॉक्टरों की चेकिंग के बाद ही होगा। दुर्ग जिले में रजिस्ट्रेशन के लिए 1 सितंबर को विवेकानंद सभागार में कैंप लगाया गया है। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में डॉक्टर चेकअप के बाद दिव्यांग की स्थिति को देखते हुए सर्टीफिकेट देंगे।

See also  Encounter News : नारायणपुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, दोनों ओर से रुक-रुक कर हो रही फायरिंग

सर्टीफिकेट पाने के लिए सीनियर सिटीजन को आधार कार्ड लाना बहुत जरूरी है। भिलाई के दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए 2 सितंबर को अलग से कैंप भिलाई में ही आयोजित किया जाएगा। इससे भिलाई वासियों को दुर्ग नहीं आना पड़ेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।