टीआरपी। durga visarjan : शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन नवमीं तिथि 1 अक्टूबर से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ था। महादेवघाट के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड में लगातार 4 दिनों तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। चार दिनों में अब तक 900 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित की जा चुकी है। इस बार नवरात्रि पर हुई तेज बारिश में भी प्रतिमाओं को विसर्जित करने श्रद्धालु उत्साह से उमड़ पड़े। अब, प्रतिमाओं की मिट्टी जल में घुल जाने के पश्चात लकड़ी, पैरा एवं अन्य सामग्री को कुंड से निकाला जा रहा है।

विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न


महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर 2 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक विसर्जन कुण्ड स्थल पर चक्रीय आधार पर जोन की टीमों की ड्यूटी लगाई गई। निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित जोन क्रमांक 1 और जोन क्रमांक 8 के नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। बिना किसी दुर्घटना के सफलतापूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

See also  50 फिट ऊंची दीवार गिरी, कई लोग दबे, अब तक सात की मौत, मची अफरा-तफरी…

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।