रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव गुरुवार 20 जून को पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान यह बैठक आयोजित की गई है। जहां दिनभर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

समीक्षा बैठक पर विभागीय मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है की बारिश पूर्व अब तक किए कार्यों समीक्षा की जा रही है। बरसात से पूर्व जो काम छूटे हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान नरवा,गरुवा, घुरुवा बारी योजना के तहत गोठान चारागाह निर्माण मनरेगा कार्यो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा पंचायत संचालनालय विकास आयुक्त कार्यालय  व अन्य कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में सभी जिलों के जिला पंचायत की कार्यपालन अधिकारी वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद हैं।

See also  UAE ने खोले भारतीयों के लिए दरवाजे, लागू की वीजा ऑन अराइवल की सुविधा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।