टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में हुए जिला पंचायत चुनावों में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए धमतरी जिले की 6 में से 5 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा, धमतरी जनपद पंचायत की 25 में से 18 और मगरलोड जनपद पंचायत की 23 में से 15 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर पार्टी का प्रभाव मजबूत किया है।

भाजपा धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाया।

प्रकाश बैस ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शेष बची हुई जिला पंचायत सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे और कुरूद व नगरी जनपद पंचायत में भी भाजपा का वर्चस्व कायम रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।