टीआरपी डेस्क। दुर्ग जिला पंचायत में सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने बैठक से नदारद रहने और काम में लापरवाही बरतने वाले 16 पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

16 पंचायत सचिवों का कटेगा वेतन

जिला पंचायत के मीटिंग रूम में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान धमधा ब्लॉक के 16 ग्राम पंचायत सचिव बिना किसी सूचना के बैठक से गायब मिले। इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए CEO ने इन सभी सचिवों की फरवरी 2026 की सैलरी से एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दो अन्य सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

योजनाओं की प्रगति पर सख्त तेवर

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। CEO ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्राम संपदा ऐप, समर्थ पोर्टल, और अटल डिजिटल सेवा केंद्र की प्रगति जांची। विशेष रूप से महतारी योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया और स्वच्छ भारत मिशन के पेंडिंग कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  Contract Workers : संविदाकर्मियों के हक में बड़ा आदेश! संविदा नियुक्ति नियम 2012 में हुआ संशोधन…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।