रायपुर। बागेश्वर धाम के प्रमुख, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, इस समय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय व्यक्त की। हिंदू राष्ट्र की मांग पर उन्होंने कहा, जब वे गजवा ए हिंद की बात करते हैं, तो हमने भगवा ए हिंद की बात की है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

प्रयागराज महाकुंभ में साधुओं की दुकान आवंटन की मांग पर उन्होंने कहा, जो लोग सनातन परंपरा को नहीं समझते, वे संतों का सम्मान कैसे कर सकते हैं? पंडालों में आग लगने की घटनाएं और अन्य प्रायोजित घटनाएं यह साबित करती हैं कि कुछ लोग एंटी-सनातनी हैं और उन्हें सनातन से समस्या है। ऐसे लोगों का महाकुंभ में कोई स्थान नहीं है।

जात-पात मिटाने निकलेगी पदयात्रा

पदयात्रा का उद्देश्य: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने एक पदयात्रा की घोषणा की, जो 21 से 29 नवंबर तक बागेश्वर धाम से निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जात-पात और भेदभाव को समाप्त कर भारत को एकजुट करना है। उन्होंने कहा आगे कहा कि हमें देश से जात-पात के भेदभाव को खत्म करना है और भारत को भव्य बनाना है। अब वक्त ‘करो या मरो’ का है।

See also  बस से हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने जब्त किया 30 लाख का गांजा, ओडिशा के 4 तस्कर गिरफ्तार

हिंदू एकता पर संदेश

लगातार हो रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा, अगर हिंदू आपस में बंटे रहे तो वे आसानी से टूट जाएंगे। लेकिन यदि हम एकजुट रहेंगे तो कोई भी हमें तोड़ नहीं पाएगा। उन्होंने दोहराया कि हिंदू राष्ट्र की मांग में कुछ भी गलत नहीं है और कहा, तुम मेरा साथ दो, मैं हिंदू राष्ट्र दूंगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।