महुआ की सप्लाई करने वाली कटेकल्याण की पार्वती करेगी इंग्लैंड की सैर

रायपुर। एक छोटे से संवाद ने कटेकल्याण की पार्वती की इंग्लैंड की टिकिट बुक करा दी। कटेकल्याण की एक महिला पार्वती मोरे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कहा कि मुख्यमंत्री जी आपका बहुत धन्यवाद, आपके वनोपज संग्रहण का उचित मूल्य दिये जाने का लाभ हम सबको हुआ है। इस बार हम लोग महुआ इंग्लैंड तक भेजने वाले हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा क्या बात है।

फिर मुख्यमंत्री ने पुनः पूछा कि क्या तुम भी इंग्लैंड जाना चाहती हो। युवती के उत्साह से भरे चेहरे को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि तुम्हें भी इंग्लैंड भेजेंगे। पार्वती ने मुख्यमंत्री को बताया कि विभिन्न समूहों के माध्यम से 40 हजार क्विंटल महआ एकत्रित हुआ है। सरकार की संग्राहकों को राहत देने की नीति से लोगों में काफी खुशी है। इन महुआ संग्राहक महिलाओं की खुशी से भरी बातचीत ने मुख्यमंत्री को बहुत खुश कर दिया। उन्होंने जैसे ही सुना कि महुआ इंग्लैंड जा रहा है तो उन्होंने कह दिया, क्या बात है।

See also  KTU Raipur News: पत्रकारिता विवि में शुरू हुआ 'रक्षक' कोर्स

उल्लेखनीय है कि कटेकल्याण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ संग्रहण का कार्य होता है। महुआ के पूरा सीजन लोग इसे एकत्रित करते रहते हैं। एक तरह से महुआ यहां की संस्कृति में रचा बसा है। अब महुआ की वैश्विक पहुंच से यहां आय के नये अवसर उत्पन्न होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।