बिलासपुर। कोरोना संक्रमण के कम होते असर और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने फैसला लिया है कि भोपाल और उत्तर भारत की ओर जाने वाली 4 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएगे।

फिलहाल सभी ट्रेनों में एक-एक स्लीपर कोच ही बढ़ाए जाएंगे। आगे की स्थिति को देखते हुए और जरूरत पड़ने पर रेलवे ट्रेन के कोच में बढ़ोतरी करेगा। इन ट्रेनों में कोच बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ से भोपाल और उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

इन 4 ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

  • दुर्ग-ऊधमपुर (08215/08216) स्पेशल : ऊधमपुर से 28 जनवरी स्लीपर कोच की सुविधा दी जा रही है।
  • कोरबा-अमृतसर (08237/08238) स्पेशल : कोरबा से 29 जनवरी को और वापसी में इसी ट्रेन में अमृतसर से 29 व 31 जनवरी को सुविधा मिलेगी।
  • दुर्ग- भोपाल (02853/ 02854) स्पेशल : 30 जनवरी को अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ रवाना होगी।
  • बिलासपुर- बीकानेर ( 08245/08246) स्पेशल : 28 व 30 जनवरी को अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ छूटेगी।
See also  Indian Railways: अगले 3 महीने में वंदे स्लीपर कोच में सफर करते नजर आएंगे यात्री

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…