BHUPESH

रायपुर। जगदलपुर में सौगात देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने बस्तर में स्थित नगरनार स्टील प्लांट को मंगलवार को जनता के नाम कर दिया। अब उद्घाटन के साथ ही इस पर सियासत भी शुरू हो गयी है। सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

सीएम बघेल ने एक्स पर लिखा है कि – नगरनार बचाओ! प्रधानमंत्री जी! आखिर क्या गलती है बस्तर की जनता की? यह कि उन्होंने सभी 12 विधानसभा सीटों और बस्तर लोकसभा में कांग्रेस को क्यों चुना? आप हार जाएंगे तो उनका नगरनार प्लांट (NMDC) निजी हाथों को सौंप देंगे? राज्य सरकार खरीदना चाह रही है, हमें क्यों नहीं दे रहे हैं आप?

बस्तर के लोगों का दबाव काम आया। प्रधानमंत्री को कहना पड़ा कि नगरनार स्टील प्लांट बस्तर के आदिवासियों का है। हालांकि उन्होंने यह अभी भी नहीं कहा है कि इसका निजीकरण नहीं होगा। कांग्रेस नगरनार को बेचने के ख़िलाफ़ है और रहेगी। अगर वह बस्तर के लोगों का है तो बस्तर के लोगों का ही रहना चाहिए।

See also  कियोस्क में लूटपाट और हत्या का चंद घंटों में पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, सरगना की हो रही है तलाश…

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की जनता को नगरनार स्टील प्लांट के साथ-साथ करोड़ों रुपए की योजनाओं का सौगात दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।