रायपुर के इस होटल में रहेंगे सचिन, सहवाग और जोंटी जैसे प्लेयर्स, कलेक्टर ने घोषित किया बायो-बबल जोन
रायपुर के इस होटल में रहेंगे सचिन, सहवाग और जोंटी जैसे प्लेयर्स, कलेक्टर ने घोषित किया बायो-बबल जोन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार बायो-बबल जोन बनाया जा रहा है। यह एक खास किस्म का प्रतिबंधित क्षेत्र होता है। कोविड के खतरे को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया जा रहा है।

दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 मार्च से 21 मार्च तक सचिन, सहवाग, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे दिग्गज क्रिकेटर एक टूर्नामेंट में शामिल होने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने होटल मेंफेयर को बायो- बबल जोन घोषित किया है। दिग्गज खिलाड़ी इसी होटल और रिसॉर्ट में रहेंगे। जिला प्रशासन ने रिसॉर्ट और होटल के पूरे एरिया को 22 फरवरी से 22 मार्च तक बायो-बबल जोन बना दिया है। इस बीच कोई भी बाहरी व्यक्ति रिसॉर्ट में दाखिल नहीं हो सकेगा।

सुनील गावस्कर की कंपनी ने रखी थी मांग

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हर साल पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की कपंनी करती है। इस टूर्नामेंट में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जाता है। दुनिया के दिग्गज प्लेयर्स के बीच इस टूर्नामेंट में मैच होता है। प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप नाम की कंपनी ने जिला प्रशासन ने रिसॉर्ट को बायो-बबल जोन बनाने की मांग की थी। इस पर कलेक्टर ने एसएसपी और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद यह तय किया गया कि मेफेयर होटल और लेक रिसॉर्ट को बायो-बबल बनाया जाएगा।

See also  BREAKING: अगस्‍ता वेस्‍टलैंड VVIP चॉपर घोटाला के मुख्‍य आरोपी ने लिया सलमान खुर्शीद, अहमद पटेल और कमलनाथ के बेटे का नाम

जानिए बायो-बबल क्या है?

आईपीएल के दौरान बायो-बबल ये शब्द प्रचलन में आया। तब भी क्रिकेटर्स की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस जोन को तैयार किया गया। आसान भाषा में कहें तो ये एक ऐसा वातावरण है, जिसमें रहने वाला बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट जाता है। यानी, टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे प्लेयर, सपोर्ट स्टाफ, मैच ऑफिशियल यहां तक की होटल स्टाफ और कोरोना टेस्ट करने वाली मेडिकल टीम तक को तय दायरे के बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके दायरे में रहने वाला बाहरी दुनिया के किसी भी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आ सकता।

ऐसे काम करता है बायो बबल जोन

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ का रायपुर पहुंचने से पहले कोरोना टेस्ट होगा। रायपुर आने के बाद सचिन, सहवाग, ब्रायन लारा, मुरलीधरन जैसे क्रिकेटर्स को सात दिन के लिए क्वारैंटाइन किया जा सकता है। इस दौरान जरुरत पड़ने पर खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया जा सकता है। निगेटिव रिपोर्ट के साथ खिलाड़ी तैयारी में जुट जाएंगे। बबल में शामिल हर मेंबर को केवल ग्राउंड और उनके होटल में जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा ये किसी से नहीं मिल सकेंगे। यहां तक की अपने फैन्स, दोस्त और रिश्तेदारों से भी नहीं। आईपीएल के वक्त टीवी ब्रॉडकास्ट में शामिल लोगों और बाकी स्टाफ को भी अलग बबल में रखा गया।

See also  Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में एक गांव ऐसा भी जहां नहीं पड़ा एक भी वोट, वोटरों का इंतजार करते रहे पोलिंग एजेंट
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।