टीआरपी। Run for Unity : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश गूंजा। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश, जिला, युवा मोर्चा, मंडल द्वारा ‘Run for Unity’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों, नागरिकों की सहभागिता के साथ दौड़ आयोजित की गई। तिरंगे झंडे और राष्ट्रीय नारों के साथ देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुवात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शास्त्री चौक में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय और एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए।
सरदार पटेल ने भारत को एकसूत्र में पिरोया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोया। उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही देश आज एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के एकीकरण में जो भूमिका निभाई, वह हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम सभी मिलकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करें.। उन्होंने टेल के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का समापन शारदा चौक स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल के छाया चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।


